मौसम खराब होने के कारण स्थगित चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा कल से दोबारा संचालित होगी। प्रशासन ने मौसम सामान्य रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा पर लगाई अस्थायी रोक हटा दी है।
मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की ओर से जारी आदेश के अनुसार 30 जुलाई को चारधाम यात्रा सुबह छह बजे से संचालित होगी। उन्होंने गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को यात्रा सुचारू करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर भूस्खलन और बारिश का ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यात्रा को दो दिन के लिए अस्थायी तौर पर रोकने का निर्णय लिया था।







