2027: जूना अखाड़े ने प्रमुख तिथियां की घोषित, 1 दिसंबर को होगा भूमि पूजन

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने गुरु पूर्णिमा कुंभ-2027 के लिए अपनी परंपरा अनुसार होने वाले कार्यक्रमों की तिथियां घोषित कर दी हैं। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज की अध्यक्षता में ज्योतिषाचार्यों ने तिथियों को निश्चित किया।

घोषित तिथियों में 21 नवंबर 2026 को जूना अखाड़े के पंच परमेश्वर, रमता पंच और जमात गोधूलि बेला में नगर प्रवेश करेंगे। एक दिसंबर को अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन किया जाएगा। यह कुंभ मेला प्रशासन की ओर से आवंटित भूमि पर होगा।
23 दिसंबर को दत्तात्रेय जयंती पर शुभ अभिजीत मुहूर्त में धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। 14 जनवरी 2027 को पेशवाई निकाली जाएगी। श्रीमहंत हरी गिरी महाराज ने कहा कि मेला प्रशासन अखाड़ों के साथ समन्वय बनाकर व्यापक व्यवस्था कर रहा है।
और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: जनजागरूकता के लिए नई पहल, हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन

    उत्तराखंड में भूकंप के प्रति आमजन को जागरूक करने और राज्य में स्थापित भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के सेंसर व सायरनों की कार्यप्रणाली का नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए अब…

    उत्तरकाशी: यमुनोत्री पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पत्नी ने मां यमुना के दर्शन कर की पूजा अर्चना

    पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ बुधवार को चारधाम यात्रा के तहत जानकीचट्टी पहुंचे। यहां से डॉ. सुदेश धनखड़ रिमझिम बारिश के बीच यमुनोत्री धाम…