अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

विकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी दरांती से जवाबी हमला किया, जिससे गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला घायल हो गई, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नारायणी देवी(64) बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने घबराने के बजाय दरांती से लगातार वार किए, जिससे गुलदार भाग निकला और उनकी जान बच गई। हमले में उनके हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।

महिला के बेटे पंकज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं और उन्हें प्रतिदिन जंगल से घास लानी पड़ती है। ऐसे में गुलदार की मौजूदगी से चारा लाना भी जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, गुलदार की निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वहीं चिकित्सक डॉ. प्रियांशी ने बताया कि महिला के हाथ और पैरों में चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।

और पढ़े  देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हुई
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बालासौड़ में एक बेटे ने अपनी ही मां के घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और राजस्थान फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज,…