मौसम हुआ सामान्य, कल सुबह 6 बजे से फिर संचालित होगी चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा

मौसम खराब होने के कारण स्थगित चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा कल से दोबारा संचालित होगी। प्रशासन ने मौसम सामान्य रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा पर लगाई अस्थायी रोक हटा दी है।

मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की ओर से जारी आदेश के अनुसार 30 जुलाई को चारधाम यात्रा सुबह छह बजे से संचालित होगी। उन्होंने गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को यात्रा सुचारू करने के निर्देश दिए।

 

प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर भूस्खलन और बारिश का ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यात्रा को दो दिन के लिए अस्थायी तौर पर रोकने का निर्णय लिया था।

 

मौसम हुआ सामान्य, कल सुबह 6 बजे से फिर संचालित होगी चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा

और पढ़े  नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…