ऋषिकेश: पंजाबी गायक दिलजीत पहुंचे तीर्थनगरी, गंगा तट पर बिताया समय, खूबसूरत वादियों का किया दीदार

अपनी गायकी से देश-विदेश के युवाओं के दिलों पर राज करने वाले पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत सिंह तीर्थनगरी ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में सुकून के कुछ पल बिताने पहुंचे। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों और मां गंगा के सानिध्य में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे बैठकर जलधारा को निहारा और ध्यान लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। साथ ही यहां बिताए खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में भी कैद किया।

 

बताया जा रहा है कि दिलजीत सिंह ने बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रसिद्ध वशिष्ठ गुफा में भी कुछ समय बिताया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। उनके ऋषिकेश पहुंचने की भनक स्थानीय लोगों तक को नहीं लग पाई। बिना किसी शोर-शराबे और सार्वजनिक हलचल के उन्होंने गंगा तट के शांत वातावरण में अपना समय बिताया और इसके बाद वापस लौट गए। पंजाबी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिलजीत सिंह के गानों की धूम देश ही नहीं, विदेशों में भी है।

 

गायकी के साथ ही वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर भी दिखा चुके हैं। उनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच खासा आकर्षण रखती है। ऐसे में उनका तीर्थनगरी पहुंचकर आध्यात्मिक और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, 3 नवंबर तक जवाब तलब
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…