टिहरी- ग्राम पंचायत कोटी में महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर हत्या का आरोप

टिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार पुत्र ने ही अपनी मां की हत्या की है।

घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज सुबह जब महिला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आस पास लोगों ने कमरे के अंदर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल बैराड़ी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर जांच में जुट गई है।
और पढ़े  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…