देहरादून: महिला कांग्रेस ने प्रहलाद जोशी के खिलाफ की नारेबाजी, कहा-महिलाओं का अपमान जनता नहीं करेंगी बर्दाश्त

त्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।

ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को महिलाओं का अपमान करने से पहले अपने आचरण और विचारों का आत्ममंथन करना चाहिए।
आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही है और महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं से आह्वान किया कि जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उनके विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आवाज़ बुलंद करें।
कहा कि प्रदेश एवं देश में महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर समाज में गलत संदेश दे रहे हैं।
और पढ़े  हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…