उत्तरकाशी- स्यानाचट्टी में दहशत, पत्थरों और मलबे का सैलाब आता देख सहमे लोग, बैली ब्रिज पर भी मंडराया खतरा

उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में पत्थरों और मलबे के आते सैलाब से लोग सहम गए। क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, क्योंकि बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली ब्रिज और आसपास के इलाके के लिए चुनौती बना हुआ है।

यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्यानाचट्टी में बुधवार को कुपड़ा खड्ड में भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थरों का सैलाब आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लगातार बारिश के कारण खड्ड में तेज बहाव के साथ मलबा और चट्टानें नीचे की ओर बहने लगीं, जिससे निर्माणाधीन बैली ब्रिज पर भी खतरा मंडराने लगा है।

फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
इधर, भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे करीब 30 घंटे बाद दोपहर में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। एनएच और प्रशासन की टीमों ने मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया। हाईवे खुलने के बाद रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

 

हालांकि, कुपड़ा खड्ड में लगातार मलबा और पत्थरों के बहाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। खड्ड में बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली ब्रिज और आसपास के इलाके के लिए चुनौती बना हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के करीब 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का 5900 करोड़ का दावा खारिज
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…