चमोली- SIR में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, ग्रीष्मावकाश के बाद से लगातार चल रहे अनुपस्थित

विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक को उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।

चमोली जिले के विकासखंड ज्योतिर्मठ में एसआईआर के कार्य को लेकर तहसीलदार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाक में तैनात सहायक अध्यापक दिनेश कुमार द्वारा लगातार लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दी थी। बार-बार कहने के बाद भी उसने एसआईआर का कार्य पूरा नहीं किया। साथ ही वह एक जुलाई को ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद भी विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहा था।
शिकायतों के आधार पर शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षक से इसपर जवाब मांगा, लेकिन उसने कोई जवाब भी नहीं दिया। इसके आधार पर सहायक अध्यापक दिनेश कुमार को निलंबत करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय ज्योतिर्मठ में संबद्ध कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक को लेकर पहले भी शिकायतें आ रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर उसे प्राथमिक विद्यालय ढाक से प्राथमिक विद्यालय चोरमी में संबद्ध किया था।
सहायक अध्यापक दिनेश कुमार के खिलाफ तहसीलदार ने एसआईआर में लापरवाही बरतने की सूचना भेजी थी। शिक्षक से जवाब मांगा गया, लेकिन उसने जवाब भी नहीं दिया। इसके चलते उसे निलंबत कर दिया गया है। वह ग्रीष्मकाल के बाद से लगातार विद्यालय से भी अनुपस्थित चल रहा है। – पंकज उप्रेती, जिला शिक्षाधिकारी चमोली (प्रारंभिक)
और पढ़े  देहरादून: सरस्वती ताल और केदारताल में सर्वेक्षण के लिए दल रवाना, सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…