उत्तराखंड Weather- प्रदेश में 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

Spread the love

त्तराखंड में आज से 21 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति में 18 से 21 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में बंगाल, झारखंड और ओडिशा क्षेत्र में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से उत्तराखंड में भारी वर्षा की स्थिति बन रही है। 18 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 19 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। 20 जुलाई को भी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं, जबकि 21 जुलाई को बागेश्वर में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन सकती है। निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा निर्माण कार्यों को अस्थायी रूप से रोकने, किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने और प्रशासन को आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

और पढ़े  जरूरी काम की खबर: 15 अगस्त तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो होगी मुश्किल, महंगा मिलेगा घरेलू सिलिंडर

 

शाम को बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। शुक्रवार को भी मौसम ने अपने तेवर दिखाए और दिन भर उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। हालांकि शाम करीब चार बजे मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई और मौसम सुहाना हो गया। रुक-रुककर होती रही बारिश का सिलसिला शाम करीब सात बजे तक जारी रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 39.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री इजाफे के साथ 33.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love