उत्तराखंड- रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस: CM धामी और रेल मंत्री ने किया वर्चुअल फ्लैग ऑफ, हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन

मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। यह एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।

सीएम धामी ने कहा कि रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस केवल एक नई ट्रेन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल के बीच विकास, संपर्क और नए अवसरों की जीवनरेखा साबित होगी।

 

नई रेल सेवा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रामनगर से देहरादून तक काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए संचालित होगी। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े क्षेत्र को भी उत्तराखंड से सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका लाभ यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और पर्यटकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा के रूप में मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे आधुनिकता के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। रेलवे सुरक्षा, गति, तकनीकी उन्नयन और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत और नमो भारत जैसी अत्याधुनिक ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेनें देश की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन चुकी हैं। साथ ही रेलवे हरित और आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

और पढ़े  देहरादून- गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस का पटलवार: राम सिंह नेगी बोले- सैनिकों की शहादत पर कर रहे वोट की राजनीति
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…