पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
दोनों नेताओं ने इस दुख की घड़ी में त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।







