केदारनाथ यात्रा- पैदल मार्ग पर गिरा बोल्डर, घोड़ा-डंडी और कंडी सेवा रोकी गई, मार्ग खोलने में जुटे श्रमिक

केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को सुरक्षा को देखते हुए घोड़ा-डंडी और कंडी सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पोल संख्या 98 और 99 के बीच पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पैदल यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल पर डीडीआरएफ, पुलिस चौकी जंगलचट्टी और एमटीएफ भीमबली की टीमें तैनात की गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोक निर्माण विभाग, गुप्तकाशी निर्माण खंड के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार मार्ग को जल्द खोलने के लिए 14 श्रमिकों को लगाया गया है। मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

 

अधिकारियों ने बताया कि मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही घोड़ा-डंडी सेवा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग पर सतर्क रहें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

और पढ़े  नैनीताल- वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल, यातायात व्यवस्था चरमराई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…