तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब
रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को दोनों ग्रामीण रोजाना की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि दोनों ग्रामीण संभल पाते, तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का बयान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान गई है। प्रशासन द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और नियमानुसार आगे की वित्तीय सहायता व अन्य अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…
भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

