हल्द्वानी- कोई नहीं: सड़क पर मिला बेहोश, आठ दिन बाद तोड़ा दम, हाथ पर गुदा था ‘राजपाल’… पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Spread the love

ल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले और बाद में मौत के शिकार हुए व्यक्ति की तमाम कोशिशों के बावजूद पहचान नहीं हो सकी। उसके हाथ पर गुदा नाम ‘राजपाल’ भी उसकी पहचान की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित नहीं हुआ। अंत में नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद लावारिस के रूप में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

20 जून को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में एक व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में मिला था। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने करीब आठ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। इस पूरे समय उसके पास कोई अपना नहीं था। न हाथ थामने वाला और ना ही कोई हाल पूछने वाला। उसके बाएं हाथ पर ”राजपाल यादव” गुदा था। इसके अलावा उसकी कोई पहचान नहीं थी।

 

27 जून को उसकी सांसें थम गईं। मौत के बाद भी उसकी पहचान एक पहेली बनी रही। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा और आसपास के थानों से लेकर यूपी तक उसकी फोटो व अन्य जानकारियां भेजीं। पुलिस को उम्मीद थी कि शायद कोई उसे जानता होगा। कोई रिश्तेदार आएगा लेकिन कोई सामने नहीं आया। 72 घंटे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार लावारिस के तौर पर कर दिया।

 

40 के करीब थी उम्र
युवक की उम्र करीब 40 साल के आसपास जताई जा रही है। उसके हाथ और कमर में चोट थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह यहां मजदूरी करता होगा। इसके अलावा उसके किसी बीमारी से ग्रसित होने का भी अंदेशा है।

युवक के हाथ में लिखे नाम के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए गए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। नियमों के तहत तय समय में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। – विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बेटियों को कॉलेज आने के लिए नहीं मिली मुफ्त परिवहन की सौगात, उपस्थिति बढ़ाने को लिया गया था निर्णय
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love