देहरादून- नगर निगम की QRT का शुभारंभ; इमरजेंसी स्वच्छता सेवाएं होंगी और तेज, ट्रोल फ्री नंबर पर करें कॉल

शहर को आपदा की स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने शुक्रवार को क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास) राम सिंह कैड़ा, मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि यह पहल नागरिकों को समयबद्ध और प्रभावी आपातकालीन स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान त्वरित राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।
मेयर थपलियाल ने कहा कि नगर निगम लगातार नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए कार्य कर रहा है। इन टीमों के माध्यम से स्वच्छता संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान होगा और आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक क्यूआरटी वाहन में छह प्रशिक्षित कार्मिक तैनात किए गए हैं। टीमों को ग्रास कटिंग मशीन, बेलचा, फावड़ा, गैंती, सब्बल, कुल्हाड़ी, झाड़ी काटने के उपकरण, रस्सियां तथा सुरक्षा उपकरण सहित आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त तनवीर मरवाह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद उपस्थित रहे।

नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4571 जारी
नगर आयुक्त ने बताया कि इस नंबर पर सूचना देकर क्यूआरटी सेवा का लाभ लिया जा सकता है। इस टीम के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं एवं प्राकृतिक आपदाओं के बाद मलबा हटाने, जलभराव और नालियों की आपात सफाई, सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई, बड़े आयोजनों में अतिरिक्त स्वच्छता व्यवस्था और अन्य आकस्मिक स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

और पढ़े  तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…