नैनीताल- अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, सुनील बिष्ट इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत

Spread the love

नैनीताल पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित पीपिंग सेरेमनी में हल्द्वानी के सीओ अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) व उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया। नैनीताल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मंजुनाथ टीसी ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा में उल्लेखनीय कार्य किया है। वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी ने ऊधमसिंह नगर में सीओ रुद्रपुर, पंतनगर और काशीपुर तथा चमोली जिले में सीओ कर्णप्रयाग और चमोली के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके बाद उन्होंने नैनीताल जनपद में भवाली, लालकुआं, रामनगर और वर्तमान में हल्द्वानी सर्किल में क्षेत्राधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं हैं। समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ अंकित थपलियाल व सीओ विनय सिंह मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक...सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love