रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

Spread the love

नानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस, दमकल और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि मृतकों के पास मिले अस्पताल के दस्तावेजों और अन्य कागजात के आधार पर एक युवक की पहचान राहुल लक्ष्य, निवासी नेपाल, के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद फरार हुए कार सवारों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक हुआ भूस्खलन,7 मजदूरों की मौत
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love