सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र एक गांव स्थित मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे 10 साल के बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम को कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पहुंचे पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी काे गांव से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
इसके बाद आरोपी बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मासूम को पास के कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।







