देहरादून- भाजपा नेता विनोद हत्याकांड:- मुख्य आरोपी अमन समेत तीन और गिरफ्तार, पुलिस ने यमुनानगर हाईवे के होटल से दबोचा

Spread the love

हसपुर के बैरागीवाला में बहुचर्चित हत्याकांड में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भाजपा नेता विनोद हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन और दो अन्य आरोपी सावेज व आजम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार रात को तीनों को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से दबोचा। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 

बैरागीवाला गांव में 13 जून को पुरानी रंजिश के बीच खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद भड़क गया था। आरोप है कि बैरागीवाला के अमन, रज्जाक, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इंतेजार समेत अन्य लोगों ने भाजपा नेता विनोद, उनके भाई अशोक और राजेश पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई थी। एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम होने के कारण विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था।

घटना के अगले दिन गांव में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा हुआ और भीड़ ने एक आरोपी के मकान में आग लगा दी थी।

 

इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसके बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान और दो दुकानों को ध्वस्त कराया था। साथ ही गांव में चिह्नित अन्य अवैध अतिक्रमणों पर भी बुलडोजर चलाया गया था।

और पढ़े  देहरादून- हर घर तिरंगा: CM धामी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से अभियान में शामिल होने का आह्वान

 

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बैरागीवाला हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहसपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार उत्तराखंड के बाहर भी दबिश दे रही थीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मामले में रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज, इम्तियाज और इंतजार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई है और कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार लोगों के बारे में भी अहम जानकारियां मिली हैं। शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love