भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई। जिस कारण विभिन्न शहरों की कुल चार उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। यह बारिश 11 बजे के आसपास काफी तेज हो गई। जिस कारण 11 बजे मुंबई से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए डाइवर्ट करना पड़ा।
यह चारों उड़ानें संबंधित एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरकर आसमान में कई चक्कर काटने के बाद डाइवर्ट की गई। हालांकि सुबह के वक्त दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की उड़ानें निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची।








