देहरादून- तैयार हो जाएं युवा, उत्तराखंड में पीसीएस के 63 पदों के लिए होगी भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

Spread the love

त्तराखंड में जल्द ही अपर पीसीएस के 63 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। लगातार इंतजार कर रहे युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए राज्य लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि प्रदेश में पीसीएस के 63 रिक्त पदों का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। इसका अध्ययन करने के बाद जल्द ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि पीसीएस प्री परीक्षा अक्तूबर माह में प्रस्तावित है। अभ्यर्थी उसी हिसाब से अपनी तैयारी को अंजाम दे दें। काफी समय से राज्य के युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 19 जुलाई को

राज्य लोक सेवा आयोग हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के 24 पदों पर भर्ती की परीक्षा 19 जुलाई को कराएगा। यह परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होगी। इसके प्रवेश पत्र चार जुलाई को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। किसी को भी डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चौहान मार्केट में सीट कवर बेचने वाली दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून- जिला पर्यटन अधिकारी दून निलंबित, होम स्टे अनुदान देने के एवज में रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveहोम स्टे अनुदान देने के एवज में भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून बृजेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल…


    Spread the love