देहरादून : विभागों में होंगे बंपर तबादले, कर्मचारियों-अधिकारियों के ट्रांसफर में अब एक दिन शेष

Spread the love

प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए अब एक दिन शेष है, इसमें बंपर तबादले होंगे। शासन पहले ही इसके लिए विभागों को 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। हालांकि कुछ विभाग अब भी समय पर तबादले की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं।

प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना हुआ है। इस एक्ट के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी हुई है। इसके तहत हर साल मार्च में तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। जबकि 10 जून तक सभी विभागों में तबादलों का आदेश जारी हो जाना चाहिए, लेकिन इस तबादला सत्र 2026-27 मेें कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया को तबादला एक्ट के तहत समय पर पूरा नहीं कर पाए। यही वजह रही कि विभागों ने कार्मिक विभाग से इसके लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय मांगा।

विभागों के अनुरोध पर शासन तबादलों के लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। शासन के आदेश के मुताबिक 30 जून तक तबादले कर लिए जाएं। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे के मुताबिक कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए विभाग की पूरी लिस्ट तैयार है, जल्द ही तबादलों के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा होम्योपैथिक विभाग की ओर से भी तबादलों की सूची तैयार कर ली गई है। जिसे 30 जून को जारी किया जाएगा। वन विभाग में भी कुछ अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। आयुवैदिक सहित कुछ अन्य विभागों में भी बंपर तबादले होने हैं।

और पढ़े  बागेश्वर- किशोरी बनी मां, आरोपी युवक पर पॉक्सो का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

 

तबादलों में संशोधन से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार

कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों को लेकर विभागों का कहना है कि अंतिम तिथि 30 जून को तबादलों का आदेश जारी करेंगें, ताकि इसमें संशोधन के लिए दबाव से बचा जा सके। विभागों के निदेशक और विभागाध्यक्षों का कहना है कि तबादले पहले करने से कुछ कर्मचारी, अधिकारी इसमें बदलाव के लिए दबाव डालने लगते हैं।

 

शिक्षा विभाग को चाहिए और समय

शिक्षकों, कर्मचारियों के तबादलों के लिए अंतिम तिथि के बाद 20 दिन का अतिरिक्त समय मिला, लेकिन शिक्षा विभाग अब भी कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले नहीं कर पाया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए फिर से अतिरिक्त समय मांगा जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love