राममंदिर चढ़ावा चोरी: बैंकों तक पहुंची जांच टीम, आरोपियों के खाते फ्रीज कराने की तैयारी

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जांच टीम तुलसी उद्यान स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की उस शाखा पहुंची, जहां राम मंदिर के चढ़ावे की रकम जमा होती रही है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर चढ़ावा जमा करने की पूरी प्रक्रिया, संबंधित दस्तावेजों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई है।

राम मंदिर की दान पेटिकाओं से चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी के अलावा पुलिस ने भी जांच शुरू की है। रविवार को आरोपियों के घर पर छापा मारकर उनके बैंक संबंधी कागजात खंगाले गए थे। उन्हीं की पड़ताल के लिए सोमवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित बैंकों में जाकर जांच और पूछताछ की है। थाना रामजन्मभूमि के प्रभारी सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम तुलसी उद्यान स्थित एसबीआई गई। सुबह 10:30 बजे से लगभग एक घंटे तक टीम ने वहां पर जांच और पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जानकारी जुटाई कि मंदिर से बैंक तक नकदी किस प्रक्रिया के तहत पहुंचती थी, उसे जमा कराने कौन-कौन कर्मचारी आते थे और बैंक में जमा होने के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया जाता था या नहीं। इस दौरान बैंक के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज भी खंगाले गए। वहीं, पुलिस ने चोरी के आरोपियों के बैंक खातों की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए संबंधित बैंकों से संपर्क किया है।

व्यवस्था से जुड़े बैंक अधिकारियों के भूमिका भी जांच
खातों की स्टेटमेंट, लेन-देन और अन्य वित्तीय विवरण मांगे गए। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां अब चोरी की रकम के पूरे मनी ट्रेल को खंगाल रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि रकम किन खातों में गई, उसका इस्तेमाल कहां हुआ और कहीं उसे अन्य लोगों के खातों में स्थानांतरित तो नहीं किया गया। बैंकिंग व्यवस्था और उससे जुड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बैंक रिकॉर्ड और आरोपियों के बयानों का मिलान कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

और पढ़े  UP- पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार का बड़ा फैसला, HC के आदेश के खिलाफ करेगी अपील

Spread the love
  • Related Posts

    CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा, परिवारवाद और वसूली के लगाए आरोप,एक सैफई, दूसरा रामपुर का परिवार ही विकसित हुआ’, भर्ती से चाचा-भतीजे करते थे वसूली

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर जिले में 690 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना…


    Spread the love

    बेड पर युवती की ऐसी हरकत: होटल के कमरे में घिनौना काम, आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, दो गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के मंटोला थाना क्षेत्र के एक होटल में महिला और तीन युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को अपनी ओर से प्राथमिकी…


    Spread the love