आरडीवीवी दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- भारतीय संस्कृति, आधुनिक सोच का संगम बनें विवि

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना भी विकसित करनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालयों और संस्थानों से यह उम्मीद की जाती है कि वे आधुनिकता के साथ-साथ छात्रों में भारतीय संस्कृति और परंपरा की भावना भी पैदा करें।”

रानी दुर्गावती, जिनके नाम पर यह विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, त्याग, कड़ी मेहनत और समर्पण की मिसाल थीं। मुर्मू ने बताया कि उन्हें गोंडवाना साम्राज्य की महान शासक के रूप में पहचाना जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि रानी दुर्गावती महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि विकास की दौड़ में पीछे रह गए लोगों को आगे लाना और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करना ज़रूरी है।

और पढ़े  आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये
  • Related Posts

    खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी संभव, सीडीएस जल्द दे सकते हैं खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…