नीट यूजी पुनर्परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट यूजी पुनर्परीक्षा, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें

NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान से 45-45 प्रश्न (180-180 अंक) तथा जीव विज्ञान से 90 प्रश्न (360 अंक) शामिल होते हैं। परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। किसी प्रश्न का उत्तर न देने पर कोई अंक नहीं दिया जाता और न ही कोई अंक काटा जाता है।

5:15 बजे तक होगी परीक्षा

NEET-UG पुनर्परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षा की अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है, जिससे अभ्यर्थियों को प्रश्नों को पढ़ने और उत्तर देने के लिए पहले की तुलना में अधिक समय मिल सके।

 

सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों में छात्रों की एंट्री शुरू

जम्मू-कश्मीर के एक परीक्षा केंद्र से मिले दृश्यों में छात्र NEET UG 2026 री-टेस्ट के लिए प्रवेश करते दिखाई दिए। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

निडर होकर दें परीक्षा

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने छात्रों से निडर होकर और बिना किसी चिंता के परीक्षा देने की अपील की है।

और पढ़े  अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…