नीट की महापरीक्षा संपन्न, छात्रों ने साझा किए अनुभव, करीब 20 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल

10 हजार दिव्यांग और 81 गंभीर बीमार अभ्यर्थी हुए शामिल

एजेंसी के मुताबिक 10 हजार से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे करीब 81 अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई। इनमें एक अभ्यर्थी के साथ हाल ही में सड़क दुर्घटना भी हुई थी, जबकि एक अन्य अभ्यर्थी का कीमोथेरेपी का इलाज चल रहा था।

पेपर आसान से मॉडरेट रहा

नीट री-एग्जाम खत्म होने के बाद कैंडिडेट एग्जाम सेंटर से निकलते हुए एक कैंडिडेट ने कहा, “एग्जाम आसान से मॉडरेट था… बायोलॉजी आसान थी, केमिस्ट्री मॉडरेट थी, और फिजिक्स पिछली बार से ज्यादा टफ थी…”

एक कैंडिडेट ने कहा, “बायोलॉजी ठीक थी। फिजिक्स और केमिस्ट्री मुश्किल थे। पहला NEET एग्जाम आसान था, यह मुश्किल था।”

पिछली परीक्षा से अधिक कठिन लगा पेपर

तमिलनाडु में NEET-UG पुनर्परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए। एक अभ्यर्थी तरुण ने कहा कि उनका पेपर अच्छा गया है, लेकिन अंतिम परिणाम का इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा पिछली बार की तुलना में थोड़ी ज्यादा कठिन लगी।

परीक्षा के बाद अभ्यर्थी की प्रतिक्रिया

जम्मू और कश्मीर में NEET-UG पुनर्परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए। एक अभ्यर्थी ने परीक्षा को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि पेपर काफी अच्छा था और उनकी तैयारी भी मजबूत थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान (फिजिक्स

और पढ़े  वेनेजुएला में राजनीतिक कैदियों की रिहाई: ट्रंप और रोड्रिगेज की मुलाकात के बाद अहम फैसला, कौन आए जेल से बाहर?
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई हमला: चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ था कैप्टन स्मित पर वार, फिर भी बचाईं 180 जानें…

    यूनाइटेड अरब अमीरात के अटॉर्नी जनरल हमाद सैफ अल शम्सी ने सरकारी न्यूज एजेंसी WAM के मुताबिक, बुधवार को फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 को हाईजैक करने की कोशिश की जांच से…

    जयपुर में बच्चे की रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज: एक किडनी में थीं दो मूत्र नलिकाएं, जन्मजात विकार से मिली राहत

    जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने रोबोटिक तकनीक की सहायता से चार वर्षीय बच्चे का इलाज कर उसे जन्मजात किडनी विकार से राहत प्रदान की…