प्रदेश में आज से डराने वाली गर्मी की चेतावनी, दिन के साथ रात भी होंगी गर्म, इन 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Spread the love

प्रदेश में मानसून में देरी और भीषण गर्मी की वजह से तराई इलाके भी अब लू की चपेट में आने लगे हैं। रविवार को तराई का बहराइच और लखीमपुर समेत पूर्वी यूपी के प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी लगातार दूसरे दिन लू की चपेट में रहे।

माैसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में फिलहाल अगले दो दिन भीषण गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। सोमवार के लिए बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी समेत प्रदेश के 39 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सबसे अधिक तापमान बांदा में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 42.5 डिग्री, वाराणसी में 42.4 डिग्री और झांसी में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल तीन दिनों तक प्रदेश के पूर्वी और तराई हिस्सों समेत विभिन्न हिस्सों में लू और तेज गर्मी का असर बना रहेगा। इसके बाद मानसूनी सक्रियता का दौर शुरू होने के आसार हैं।

 

इन जिलों में है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गौडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आस पास के क्षेत्र।

रात में तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा

राजधानी में रविवार को लगातार दूसरे दिन लू जैसी परिस्थितियां रहीं। दोपहर में तीखी धूप के साथ तापमान तेजी से बढ़ा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा था।

और पढ़े  अयोध्या।- पेट्रोल पंप संचालक के बेटे ने रचा सफलता का नया अध्याय

माैसम विभाग ने सोमवार को लखनऊ में लू चलने की आशंका जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा में नमी की वजह से इन दिनों गर्मी के साथ उमस हावी है। नमी में कमी होने पर सोमवार को लखनऊ में लू की परिस्थितियां बन सकती हैं। इससे अधिकतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिल सकती है।

रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3.9 डिग्री अधिक रहा।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love