MCD के 200 छात्रों ने किया तारामंडल और पीएम म्यूजियम का भ्रमण, नए लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत

Spread the love

दिल्ली नगर निगम  के प्राथमिक विद्यालयों के करीब 200 छात्रों ने शुक्रवार को तारामंडल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का शैक्षणिक दौरा किया। अधिकारियों के अनुसार, यह भ्रमण नए ‘एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक और अनुभव आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है। वहीं, शनिवार को 200 छात्रों का एक अन्य समूह भी इन स्थानों का दौरा करेगा, जिससे अधिक विद्यार्थियों को सीखने का अनूठा अवसर मिल सके।

 

छात्रों को मिली खास सुविधाएं

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही की इस पहल के तहत छात्रों के लिए गाइडेड टूर, आने-जाने की सुविधा और रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया गया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक और भारत के राजनीतिक इतिहास के बारे में आसान और रोचक तरीके से जानकारी देने के लिए शुरू किया गया है

उन्होंने कहा, “इस विजिट से उन्हें वैज्ञानिक और ऐतिहासिक चीजों को सीधे देखकर सीखने का मौका मिला।”

 

तारामंडल और PM म्यूजियम में छात्रों ने सीखी नई बातें

योगेश वर्मा ने बताया कि छात्रों ने तारामंडल में खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी कई रोचक जानकारियां प्राप्त कीं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री संग्रहालय में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्रियों के जीवन, उनके योगदान और कार्यकाल को दर्शाने वाली विभिन्न गैलरियों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को इतिहास और विज्ञान को करीब से समझने का अवसर मिला।

अधिकारियों के अनुसार, MCD पारंपरिक कक्षा शिक्षण के साथ-साथ अनुभव आधारित शिक्षा को भी बढ़ावा दे रहा है। मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और विज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रति उनकी रुचि व जिज्ञासा बढ़ाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान MCD के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

और पढ़े  ईरान-US संघर्ष थमा, शांति के संकेत से शेयर बाजार में तेजी,क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम?

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम किसान योजना- PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    Spread the love

    Spread the loveजारी हुई 23वीं किस्त पीएम नरेंद्र मोदी ने 23वीं किस्त जारी की। 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में भेजी गई 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    दवाओं पर बैन- सरकार ने अचानक बैन कीं ये 16 दवाएं,दवा खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

    Spread the love

    Spread the loveअगर आप भी बिना ज्यादा सोचे-समझे कॉम्बिनेशन दवाएं लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कई बार एक ही गोली में दो या तीन दवाओं…


    Spread the love