अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

Spread the love

योध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे में राम मंदिर ट्रस्ट के संपर्क में हैं, हालांकि अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट को सही स्थिति के बारे में बताने को कहा गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं और ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराने के बाद ही जांच की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

 

राम मंदिर में चढ़ावे के करोड़ों गायब, संज्ञान ले कोर्ट : अखिलेश

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि पूरी दुनिया में भगवान राम के उपासकों के लिए एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है। वे आगे लिखते हैं कि यह मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।

 

उन्होंने यह भी लिखा है कि न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है, क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। उन्होंने इस मामले में सरकार की चुप्पी को संदिग्ध करार दिया है।

 

राम मंदिर ट्रस्ट का बयान- ऑडिट में कुछ नहीं आया सामने

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट कराया जाता है। इस प्रक्रिया में ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। चंपत राय ने बताया कि ऑडिट का कार्य कई दिनों तक चलता है और वर्तमान में भी यही प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक ऑडिट में कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है।

और पढ़े  घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू, लगा कोई जानवर मरा होगा..

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love  रामनगरी अयोध्या के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री नागेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार 08 जून को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य एवं दिव्य झांकी का…


    Spread the love

    UP- आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक इन जिलों में चलेगी लू,6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के मौसमी उतार-चढ़ाव के बाद अब तपिश भरे दिन लौटेंगे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से…


    Spread the love