देहरादून – सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी देवी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी ने अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को नमन किया।
इस दौरान 13 अखाड़ों के आचार्य, श्रीमहंत, यूपी सरकार और उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।

 

सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही वह पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित परिवार के सदस्य, कई नेता और साधु-संत मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी भावुक नजर आए।

दुख शब्दों में बयां करना मुश्किल: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और मां का स्थान तो भगवान से भी ऊंचा है। मुख्यमंत्री की मां का निधन बेहद दुखद है। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सभी लोग हरिद्वार में मां गंगा के तट पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिद्वार चंडीघाट पहुंचकर सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी।

और पढ़े  खटीमा: CM धामी ने छठ घाट पर दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

उत्तर प्रदेश सरकार के ये मंत्री पहुंचे चंडी घाट

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद के अलावा कई सांसद व विधायक शामिल होने चंडीघाट पहुंचे।

 

 

मां को छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, रो पड़े सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान सीएम योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

 

 

छोटे बेटे शैलेंद्र और महेंद्र देंगे मुखाग्नि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को उनके छोटे बेटे शैलेंद्र और महेंद्र मुखाग्नि देंगे।

  • Related Posts

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…