खटीमा: CM धामी ने छठ घाट पर दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलाघाट स्थित बाइस पुल छठ घाट पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया। मुख्यमंत्री ने छठी मइया से प्रदेश की समस्त जनता के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से ही वह खटीमा में छठ पर्व के आयोजनों में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व महिलाओं की कठिन तपस्या, आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि खटीमा एक लघु भारत की तरह है, जहां अलग-अलग समाज और समुदाय के लोग सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाते हैं। गृह क्षेत्र होने के कारण उनका प्रयास रहता है कि वह यहां आयोजित होने वाले प्रमुख पर्वों और धार्मिक आयोजनों में लोगों के बीच मौजूद रहें। मुख्यमंत्री के छठ घाट पहुंचने पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भी खुशी जाहिर की। पूजा-अर्चना और सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही घाट पर छठ महापर्व का पारंपरिक रूप से समापन हुआ।
और पढ़े  आदि गौरव महोत्सव-2026: पहुंचे CM धामी, कहा- जनजातीय संस्कृति और विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…