अयोध्या- बारिश से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, नालों-नालियों की सफाई शुरू।

Spread the love

 

 

योध्या में मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के छोटे और बड़े नालों की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

 

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि छोटे नालों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर की व्यवस्था की गई है। वहीं बड़े नालों की सफाई भी शुरू हो चुकी है। जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है, वहां पंपिंग सेट लगाने की तैयारी की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। जहां भी जल निकासी में बाधा या सफाई की आवश्यकता मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने दावा किया कि बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति न बनने पाए, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

नगर निगम का कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले प्रमुख नालों और नालियों की सफाई पूरी कर ली जाएगी, जिससे लोगों को बरसात में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

 

 


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ में बनी देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका, रक्षामंत्री राजनाथ के साथ सीएम रहे मौजूद
  • Related Posts

    अयोध्या:- पर्यावरण दिवस पर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण।

    Spread the love

    Spread the love     विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साकेत महाविद्यालय के फुटपाथ पर जनहित में मां शांति सेवा फाउंडेशन व कर्मचारी परिषद ने औषधि एवं छायादार वृक्षों…


    Spread the love

    भीषण हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, नहीं पहना था हेलमेट

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा स्थित जमुनापार थाना क्षेत्र में दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसे में तीन तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से…


    Spread the love