IPL की ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का

विराट कोहली की आरसीबी ने हाल ही में अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता है। हर बार की तरह अनुष्का शर्मा इस बार भी आरसीबी और विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची थीं। अब दूसरा खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सीधे प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं।

 

आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का
विराट-अनुष्का ने वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम का दौरा किया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। अब अनुष्का और विराट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें विराट और अनुष्का आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात के बाद आश्रम से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

लगातार प्रेमानंद महाराज की शरण में जाते रहते हैं विरुष्का 
पिछले कुछ साल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर वृंदावन जाते रहे हैं और प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते रहे हैं। यह कपल अक्सर अपने जीवन में आध्यात्मिकता के महत्व के बारे में बात करता रहा है और कई धार्मिक और आध्यात्मिक समारोहों में एक साथ देखा गया है।
अनुष्का ने मनाया आरसीबी की जीत का जश्न 
आरसीबी के लगातार दूसरे आईपीएल खिताब जीत के बाद अनुष्का ने मैदान पर और मैदान के बाहर भी जश्न मनाया गया। इसमें अनुष्का के सोशल मीडिया पोस्ट और डांस वीडियो भी शामिल थे।

आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की है।

और पढ़े  ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट, यहां देखें...
  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…