एनकाउंटर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर,जारी है तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पहाड़ी इलाके मजालता में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। हालांकि, अभी आतंकियों के ढेर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम मजालता तहसील मुख्यालय से रामकोट के बिलावर मार्ग पर खुबन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ।
इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों रॉकेट भी दागे। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। हालांकि अभी तक उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अभियान में पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से शामिल हुए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने फिलहाल क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। सुरक्षा बल को पिछले कुछ समय से मजालता के खुबन इलाके में सात से आठ आतंकियों की मौजूदगी की अपुष्ट सूचनाएं मिल रही थीं।
और पढ़े  जम्मू: लद्दाख में अब 8 हिल काउंसिल, 100 सीटों पर होगा चुनाव, शासन ने जारी की निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना
  • Related Posts

    जम्मू: लद्दाख में अब 8 हिल काउंसिल, 100 सीटों पर होगा चुनाव, शासन ने जारी की निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना

    लद्दाख में स्थानीय सत्ता के समीकरण बदलने की तैयारी है। प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के आठ जिलों में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषदों (हिल डेवलपमेंट काउंसिल) के लिए 100 निर्वाचन…

    कन्याकुमारी से जम्मू तक धार्मिक एकता का महाकुंभ: 8 राज्यों से गुजरी मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा

    कन्याकुमारी से शुरू हुई मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा मंगलवार को जम्मू पहुंची। दक्षिण से उत्तर भारत तक आठ राज्यों के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से गुजर रही यात्रा…