कन्याकुमारी से शुरू हुई मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा मंगलवार को जम्मू पहुंची। दक्षिण से उत्तर भारत तक आठ राज्यों के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से गुजर रही यात्रा ने देश की विविध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने का संदेश दिया। यात्रा में आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली, शक्तिपीठ, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और गुरु परंपरा से जुड़े स्थलों को शामिल किया गया था।
रामकथा के दौरान मोरारी बापू ने शंकराचार्य परंपरा व कश्यप ऋषि से जुड़ी मान्यताओं का उल्लेख करते हुए जम्मू-कश्मीर की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत को रेखांकित किया। कुरुक्षेत्र में अपनी बात दोहराते हुए कहा, कश्मीर केदारनाथ का है और सदा रहेगा।
मोरारी बापू ने स्वस्तिक रामकथा यात्रा को चार सूत्रों – मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव और अतिथि देवो भव पर आधारित बताया।








