ब्रेकिंग: अयोध्या- डीएम ने सुनी एक-एक शिकायत,लापरवाही पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

 

अयोध्या के बीकापुर तहसील स्थित ग्राम पंचायत असकरनपुर में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने आवास योजना में नाम न होने, राशन कार्ड में यूनिट कम होने, वृद्धा-विधवा पेंशन न मिलने, जर्जर बिजली तार व लो वोल्टेज, खराब हैंडपंप, पेयजल संकट, चकमार्ग पर अतिक्रमण, राजस्व विवाद, नाली-खड़ंजा व सड़क निर्माण की मांग डीएम के सामने रखी। डीएम ने एक-एक शिकायत सुनी और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों के लिए अधिकारियों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार चाहती है कि ग्रामीणों को छोटी समस्याओं के लिए ब्लॉक-तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए सीधे गांव में संवाद हो रहा है। चौपाल में पीएम आवास, मनरेगा, पेंशन, राशन वितरण, आयुष्मान, नल-जल योजना समेत अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सीडीओ के.के. सिंह, एडीएम योगानंद पाण्डेय, सीएमओ देवेन्द्र सिंह भिटौरिया, एसडीएम श्रेया समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़े  अखिलेश ने दी CM को अयोध्या से लड़ने की चुनौती, दोनों डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- उनकी रामभक्ति पर संदेह
  • Related Posts

    सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

    सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर…

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…