एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

शियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा है। भारतीय पुरुष और महिला, दोनों क्रिकेट टीमें स्वर्ण का बचाव करने उतरेंगी। 2023 एशियाई खेलों में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में पुरुष क्रिकेट टीम ने स्वर्ण जीता था, जबकि स्मृति मंधाना की अगुआई में महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पर कब्जा जमाया था। इस बार भी दोनों वर्गों में स्वर्ण की ही आस है।

हालांकि, भारतीय टीम के लिए अभियान आसान नहीं रहने वाला है। इस सफर को दोनों ही वर्गों में भारत को श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पुरुषों में अफगानिस्तान भी मजबूत दावेदार है। पिछले एशियाई खेलों में अफगानिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची थी। 

एशियन गेम्स 2026 : महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

आठ टीमें लेंगी हिस्सा

  • एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन नॉकआउट प्रारूप में होगा। मुकाबले क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे और इसके बाद सेमीफाइनल तथा पदक मुकाबले खेले जाएंगे।
  • मेजबान जापान को सीधे प्रतियोगिता में जगह मिली है। क्षेत्र की चार पूर्ण सदस्य टीमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका भी सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई हुईं।
  • बाकी तीन स्थानों के लिए छह टीमों के बीच 26 से 31 मई तक मलयेशिया के कुआलालंपुर में क्वालिफायर खेला गया। छह टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • क्वालिफायर में थाईलैंड विजेता, मलयेशिया उपविजेता और चीन तीसरे स्थान पर रहा। इन तीनों टीमों ने एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई किया।

निस्शिन में होगा महिला क्रिकेट का पूरा आयोजन
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मुकाबले निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगे। भारतीय समयानुसार सुबह वाले मुकाबले सुबह 5:30 बजे, जबकि दोपहर वाले मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।

All you need to know about Asian Games Men and Women Cricket Competition 2026; Full squads, schedule, venue

एशियाड में हिस्सा लेने वाली टीमें और खिलाड़ी

  • जापान: माई यानागिदा (कप्तान), हिनासे गोटो, अकारी निशिमुरा (विकेटकीपर), सेइका सुमी, अहिल्या चंदेल, मेग ओगावा, आयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुडा-नारिन, नोनोहा यासुमोतो, एरिका टोगुची-क्विन, एरिका ओडा (उपकप्तान), हारुना इवासाकी, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफोर्ड, कुरुमी ओटा।
  • बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), जुआइरिया फरदूस (विकेटकीपर), शोभना मोस्तारी, सरमिन सुल्ताना, शर्मिन अख्तर, राबेया खान, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), फाहिमा खातून, फरीहा त्रिसना, मारुफा अख्तर, संजिदा अख्तर, सुल्ताना खातून।
  • भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष, गुणालन कमालिनी, श्रेयंका पाटिल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
  • पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ईमान फातिमा, गुल फिरोजा (विकेटकीपर), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, आलिया रियाज, सायरा जाबीन, हुमैरा बिलाल, मोमिना रियासत, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी।
  • श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), विष्मी गुणारत्ने, संजना कविंदी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, रश्मिका सेव्वांडी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपेज, चामुडी प्रभोदा, काव्या कविंदी, मिथाली अयोध्या, हसिनी परेरा।
  • थाईलैंड: नन्नाफात चाइहान, नत्थाकन चन्थम, अपिसारा सुवानचोनराठी, नरुमोल चाइवई, चयानिसा फेंगपैन, फन्निता माया, कोरानित सुवानचोनराठी, चनिदा सुथिरुआंग, नन्नापत कोंचारोएनकाई, ओन्निचा कामचोमफू, सुलीपॉर्न लाओमी, थिपत्चा पुत्थावोंग, सुनिदा चतुरोंग्रतन, थानरादा सीसावान।
  • मलयेशिया: स्क्वॉड की घोषणा होना बाकी है।
  • चीन: स्क्वॉड की घोषणा होना बाकी है।
और पढ़े  रूस पर शिकंजा कसने वाला बिल अमेरिकी संसद से पास: भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का खतरा..

महिला क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला जापान समय भारतीय समय
17 सितंबर बांग्लादेश बनाम चीन सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
17 सितंबर पाकिस्तान बनाम थाईलैंड दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
18 सितंबर श्रीलंका बनाम मलयेशिया सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
18 सितंबर भारत बनाम जापान दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
20 सितंबर सेमीफाइनल-1 सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
20 सितंबर सेमीफाइनल-2 दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
22 सितंबर कांस्य पदक मुकाबला सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
22 सितंबर स्वर्ण पदक मुकाबला दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे

 

एशियन गेम्स 2026 : पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता

भारत समेत चार टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह

  • एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में खेली जाएगी। प्रतियोगिता 24 सितंबर से तीन अक्तूबर 2026 तक चलेगी।
  • सभी मुकाबले जापान के आइची प्रांत के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को प्रारंभिक ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण में बांटा गया है।
  • आईसीसी रैंकिंग के आधार पर चार शीर्ष वरीयता प्राप्त टीमों भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है।
  • बाकी छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में तीन-तीन टीमें हैं और प्रारंभिक चरण में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी दोनों टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी।
  • ग्रुप ए: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
  • ग्रुप बी: हॉन्गकॉन्ग चीन, मलयेशिया, ओमान
  • प्रारंभिक चरण के मुकाबले 24 से 26 सितंबर तक खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
  • फिर नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
और पढ़े  ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

24 सितंबर से शुरू होगा मुकाबला

  • पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 24 सितंबर को अफगानिस्तान और जापान के बीच होगा। उसी दिन हॉन्गकॉन्ग चीन और मलयेशिया की टीमें भी आमने-सामने होंगी।
  • 25 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग चीन का सामना ओमान से और अफगानिस्तान का सामना नेपाल से होगा। प्रारंभिक चरण के मुकाबले 26 सितंबर को जापान-नेपाल और मलयेशिया-ओमान मैच के साथ समाप्त होंगे।
  • इसके बाद 28 और 29 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। सेमीफाइनल एक अक्तूबर को होगा, जबकि कांस्य पदक और स्वर्ण पदक मुकाबले तीन अक्तूबर को खेले जाएंगे।

 

 

एशियाड में हिस्सा लेने वाली पुरुष टीमें और खिलाड़ी

  • अफगानिस्तान: दरवेश रसूली (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद अकरम, इस्मत आलम, फरीदून दाऊदजई, हसन ईसाखेल, मोहम्मद इशाक, करीम जनत, फैसल खान, नांगयाल खरोटी, इमरान मीर, अरब गुल मोमंद, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तनीवाल, नजीबुल्लाह जादरान।
  • बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मुसद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद।
  • भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।
  • जापान: केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर कडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नैर्न, वातरु मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर, शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-लेक।
  • नेपाल: दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), रोहित कुमार पौडेल, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, आरिफ शेख, आसिफ शेख, कुशल भुर्तेल, ललित राजवंशी, गुलशन कुमार झा, नंदन यादव, लोकेश बम, सुंदीप जोरा, शेर मल्ला, कुशल मल्ला।
  • ओमान: सुफयान महमूद (कप्तान), मुजफ्फर शिरालकर, मोहम्मद अली अल बलूशी, जुबैर अल बलूशी, शुऐब अल बलूशी, नावेद अल बलूशी, वसीम अल बलूशी, अहमद अल जदजाली, समीर ओथमान, वहीद अल बलूशी, फारिस अल बलूशी, मोहम्मद उस्मान, ईसा रहीम अल बलूशी, अब्दुल जलील, कैस अल बलूशी।
  • पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफियान मोकीम, उस्मान खान।
  • श्रीलंका: सहान अराचिगे (कप्तान), अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल्ले, केशन डी लिवेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, थारिंदु हंसका, दुशन हेमंथा, सिनेत जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, वानुजा सहान, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यासकांत।
  • हॉन्गकॉन्ग चीन: स्क्वॉड की घोषणा होना बाकी है।
  • मलयेशिया: स्क्वॉड की घोषणा होना बाकी है।
और पढ़े  ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

पुरुष क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला जापान समय भारतीय समय
24 सितंबर अफगानिस्तान बनाम जापान सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
24 सितंबर हॉन्गकॉन्ग चीन बनाम मलयेशिया दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
25 सितंबर हॉन्गकॉन्ग चीन बनाम ओमान सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
25 सितंबर अफगानिस्तान बनाम नेपाल दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
26 सितंबर जापान बनाम नेपाल सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
26 सितंबर मलयेशिया बनाम ओमान दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
28 सितंबर क्वार्टर फाइनल-1: पाकिस्तान बनाम ग्रुप बी की दूसरे स्थान की टीम सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
28 सितंबर क्वार्टर फाइनल-2: भारत बनाम ग्रुप ए की दूसरे स्थान की टीम दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
29 सितंबर क्वार्टर फाइनल-3: श्रीलंका बनाम ग्रुप ए की विजेता टीम सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
29 सितंबर क्वार्टर फाइनल-4: बांग्लादेश बनाम ग्रुप बी की विजेता टीम दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
1 अक्तूबर सेमीफाइनल-1 सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
1 अक्तूबर सेमीफाइनल-2 दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
3 अक्तूबर कांस्य पदक मुकाबला सुबह 9:00 बजे सुबह 5:30 बजे
3 अक्तूबर स्वर्ण पदक मुकाबला दोपहर 2:00 बजे सुबह 10:30 बजे
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    PM मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या, नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने…