लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

खनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को दी जानकारी में अपने परिचित युवक पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा।

इस बात पर हुआ था विवाद 

युवती का आरोप है कि अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विरोध करने पर शहनवाज और दानिश ने उससे विवाद और गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कार लेकर जाने लगे। युवती ने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि शहनवाज ने उसे कार से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली को पकड़ लिया। दानिश की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय
  • Related Posts

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…

    UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू

    मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में छाता में इथेनॉल प्लांट, अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी की स्थापना, मकान…