दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। दिल्ली, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ-साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई थी। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।








