दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी (बाल वाटिका-1),एलकेजी (बाल वाटिका-2), यूकेजी (बाल वाटिका-3) और पहली कक्षा में दाखिला को लेकर स्कूल सोमवार से दाखिला मानदंड मॉड्यूल पर अपलोड कर सकेंगे।
संबंधित जिला शिक्षा उपनिदेशक इस आदेश का पालन सुनिश्चित करेंगे। स्कूलों की ओर से पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी अभिभावक निदेशालय की वेबसाइट के व्हाट्स न्यू सेक्शन में एडमिशन क्राइटेरिया (2027-28) के तहत देख सकेंगे। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि निदेशालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी उनकी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण से पूरी तरह मेल खाए।
दाखिला पर नजर रखेगी जिला निगरानी सेल
दाखिला प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जिले में निगरानी सेल गठित की जाएगी। इसका नेतृत्व संबंधित जिले के उप शिक्षा निदेशक करेंगे। सेल सुनिश्चित करेगी कि स्कूल तय समय सीमा में दाखिले के मानदंड और प्रत्येक मानदंड के अंक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करें। स्कूल ऐसे मानदंड नहीं अपना सकेंगे, जिन्हें शिक्षा विभाग समाप्त कर चुका है।







