Modi: पीएम मोदी संग साइप्रस राष्ट्रपति की सेल्फी ने बटोरी सुर्खियां, हैदराबाद हाउस में दिखी खास दोस्ती

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एक बहुत ही दोस्ताना पल देखने को मिला। हैदराबाद हाउस में औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स ने पीएम मोदी के साथ अपने मोबाइल से एक सेल्फी ली। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

इससे पहले भी कई बड़े विदेशी नेता, जैसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले चुके हैं। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स से मुलाकात की और भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके सकारात्मक रवैये और मार्गदर्शन की सराहना की।

 

बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज नई दिल्ली में साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स से मिलकर खुशी हुई। भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-ईयू सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके सकारात्मक विचारों और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।’ इससे पहले, राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया था।

इसको लेकर विदेश मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुंबई दौरे के बाद वह दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्हें, औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया। एमईए के मुताबिक, यह दौरा जून 2025 में पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा के बाद बने सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने के लिए है और यह भारत-साइप्रस साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दिखाता है।

और पढ़े  दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम: 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश का अलर्ट

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मूर्मू उनके सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन किया है। नई दिल्ली आने से पहले राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स मुंबई भी गए थे। गुरुवार को उन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के चेयरमैन श्रीनिवास इंजेती और एमडी एवं सीईओ आशीषकुमार चौहान के साथ मुंबई में एनएसई इंडिया की घंटी बजाई थी।

  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…