केदारनाथ यात्रा: कपाट खुलने से अब तक 13 घोड़े-खच्चरों की हुई मौत, पेट दर्द और गैस बनी वजह

Spread the love

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से लेकर अभी तक पैदल मार्ग पर 13 घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है। यह मौतें गौरीकुंड, भीमबली व लिंचोली में हुई हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार इसकी वजह पेट दर्द और गैस बताई जा रही है। हरी घास और अपेक्षित गर्म पानी न मिलने से जानवरों को गैस बन जाती है जिसे ब्लॉट कहा जाता है।

 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि कोन नामक बीमारी के कारण घोड़े-खच्चर दम तोड़ देते हैं। यह मौतें गौरीकुंड, भीमबली व लिंचोली में हुई हैं। इस क्षेत्र में पानी और हरी घास न मिलने से घोड़-खच्चरों को गैस हो जाती है जिससे शरीर के अंग शिथिल पड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से अभी तक 13 घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि घोड़े खच्चरों को दवा समय पर दी जा रही है और चिकित्सा व्यवस्था भी पूरी है।

 

घोड़ा संचालकों के विवाद का वीडियो वायरल

केदारनाथ धाम में पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में दो घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घोड़ा-संचालकों के बीच घोड़ा फिसलने को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दोनों पक्षों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड- पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- स्यानाचट्टी में दहशत, पत्थरों और मलबे का सैलाब आता देख सहमे लोग, बैली ब्रिज पर भी मंडराया खतरा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में पत्थरों और मलबे के आते सैलाब से लोग सहम गए। क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, क्योंकि बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग – केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली सुरंग के पास भारी भूस्खलन, मौके पर पहुंचे DM

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में केदारनाथ हाईवे को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग से सटे बाहरी ढलान पर भूस्खलन हो गया है। मलबा आने से सुरंग के…


    Spread the love