NEET पेपक लीक: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले, उत्तराखंड में नए कानून से होगी सख्त कार्रवाई, युवाओं से की ये अपील

भाजपा ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक प्रकरण को गंभीर मानते हुए इसकी सीबीआई जांच को जरूरी और स्वागत योग्य कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी युवाओं से सरकार पर भरोसा रखने की अपील की। शीघ्र दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधा कि हमें वो नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं, जिनके शासन में हर नियुक्ति पर्चे खर्चे पर होती थी। पेपर लीक पर परीक्षा रद्द का आदेश भी न्यायालय से आता था। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में कथित पेपर लीक पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा रद्द कर दी है।

साथ ही मामले की व्यापक जांच के लिए इसे सीबीआई को सौंप दिया है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और छात्र हित में यह निर्णय लिया गया हैं। यह फैसला छात्रों के हित में लिया गया है और जल्द ही एक सप्ताह में दोबारा परीक्षा की कराने की बात कही गई है।


 

पिछली परीक्षाओं में धांधली को देखते हुए, सरकार ने पहले ही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान करने वाले कानून को लागू किया था। लिहाजा इस बार जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे नए कानूनों के अनुसार सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकरण की जांच में सामने आने वाली गड़बड़ियों और त्रुटियों को हमेशा के लिए दूर कर नकल प्रूफ परीक्षा तंत्र सुनिश्चित कराई जाएगी।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह धैर्य रखे क्योंकि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कोई कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया पर चोट करने वालों को भी करारा सबक सिखाएगी। विपक्ष और विशेषकर कांग्रेस के नेताओं से इस मुद्दे पर युवाओं को बरगलाने से बाज आने का सुझाव दिया।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…