केदारनाथ यात्रा: कपाट खुलने से अब तक 13 घोड़े-खच्चरों की हुई मौत, पेट दर्द और गैस बनी वजह

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से लेकर अभी तक पैदल मार्ग पर 13 घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है। यह मौतें गौरीकुंड, भीमबली व लिंचोली में हुई हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार इसकी वजह पेट दर्द और गैस बताई जा रही है। हरी घास और अपेक्षित गर्म पानी न मिलने से जानवरों को गैस बन जाती है जिसे ब्लॉट कहा जाता है।

 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि कोन नामक बीमारी के कारण घोड़े-खच्चर दम तोड़ देते हैं। यह मौतें गौरीकुंड, भीमबली व लिंचोली में हुई हैं। इस क्षेत्र में पानी और हरी घास न मिलने से घोड़-खच्चरों को गैस हो जाती है जिससे शरीर के अंग शिथिल पड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से अभी तक 13 घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि घोड़े खच्चरों को दवा समय पर दी जा रही है और चिकित्सा व्यवस्था भी पूरी है।

 

घोड़ा संचालकों के विवाद का वीडियो वायरल

केदारनाथ धाम में पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में दो घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घोड़ा-संचालकों के बीच घोड़ा फिसलने को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दोनों पक्षों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…