देहरादून- प्रदेश के पहले खेल विवि का रास्ता साफ, केंद्र और पर्यावरण मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण को दी मंजूरी

Spread the love

 

त्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है। केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए 12.317 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति दे दी है। यह विश्वविद्यालय नैनीताल जिले के हल्द्वानी वन प्रभाग के तहत गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित है।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार खेल अवस्थापना को मजबूत करने पर काम कर रही है। कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं होगा, यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, अनुसंधान और उच्च स्तरीय प्रशिक्षक व्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे उत्तराखंड के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर मिलेंगे। कहा, इस स्वीकृति से परियोजना के निर्माण कार्य को गति मिलेगी।

कुछ शर्तों के साथ मिली मंजूरी
केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है। आदेश में कहा गया है कि वन विभाग की ओर से खेरनी बेतालघाट गांव में 24.364 हेक्टेयर सिविल सोयम भूमि और दक्षिण जसपुर, मालधन बीट, कम्पार्टमेंट संख्या में 49.268 हेक्टेयर डीएफएल पर प्रतिपूरक वनीकरण किया जाएगा। वहीं, कुछ अन्य शर्तें भी रखी गई हैं।


Spread the love
और पढ़े  भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की गई जान।
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love