हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम आज- शहरों को मिलेगी अपनी सरकार, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। करीब 11 बजे तक पता चल जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार जीत की ओर अग्रसर है। दोपहर बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे।

 

हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम आज आएंगे। सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने आम व उपचुनावों की मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग की ओर से निर्वाचन अधिकारियों व रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

 

54.7 प्रतिशत हुआ था मतदान

प्रदेश के तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में कुल 54.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अंबाला में 54.4 प्रतिशत, पंचकूला में 52.3, सोनीपत में 47.4, रेवाड़ी में 64.8, धारूहेड़ा में 72.4, सांपला में 79.2 व उकलाना में 75.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।

भाजपा खेमे में उत्साह

चुनावी रुझानों को लेकर भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। पार्टी के भीतर अब चर्चा केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बात पर भी हो रही है कि कौन सा निकाय भाजपा कितने मतों के अंतर से जीतती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होगी।

और पढ़े  लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा सोशल मीडिया?: दुनियाभर में 35% लोगों की राय, प्यू का 37 देशों में सर्वे
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…