Noida Airport: पहली यात्रा के लिए किराये ने भरी उड़ान, डायनामिक प्राइसिंग से टिकट 30% तक महंगी

Spread the love

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू होते ही हवाई यात्रा का क्रेज लोगों में दिख रहा है। पहले ही दिन यात्रा का अनुभव लेने के लिए स्थानीय लोग टिकट बुक करा रहे हैं। डायनामिक प्राइसिंग की वजह से बीते 24 घंटे में नोएडा से लखनऊ और बंगलूरू की टिकटों की कीमत करीब 30 फीसदी तक महंगी हो गई हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली एयरबस-320 विमान मेें करीब 78 सीटें हैं। इनमें से आधी से ज्यादा बुक हो चुकी हैं। रिटर्न फ्लाइट में भी बुकिंग की स्थिति कुछ ऐसी है। टिकट बुकिंग शुरू होने वक्त नोएडा से लखनऊ का किराया करीब 5000 रुपये था। शुक्रवार शाम इसकी कीमत 6500 रुपये के ऊपर पहुंच गई। इसी तरह बंगलूरू की टिकट भी पिछले दिन की तुलना में महंगी हुई है।

16 जून से शुरू होंगी एयर अकासा की उड़ानें 
नोएडा हवाई अड्डे से एयर अकासा 16 जून से उड़ानें शुरू कर देगी। विमानन कंपनी सोमवार तक फ्लाइट शेड्यूल जारी कर सकती है। शेड्यूल जारी करने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन (एनआईए) के साथ अनुबंध के अनुसार इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस कॉमर्शियल उड़ानों के संचालन की तैयारी कर रही है।

शुक्रवार को इंडिगो ने 15 जून से कॉमर्शियल फ्लाइटों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी कर टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी थी।  अकासा मुंबई, बंगलूरू, जम्मू, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, चंडीगढ़, अमृतसर आदि प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर सकती है।

और पढ़े  लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी बोले- हम किसी की जिंदगी तो नहीं लौटा सकते, पर नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Spread the love
  • Related Posts

    UP: अब प्रदेश में बेसमेंट में नहीं चल सकेंगे कोचिंग सेंटर और नर्सिंग होम, हर हाल में पूरे करने होंगे मानक

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के अलीगंज में हुए अग्निकांड प्रदेश के लिए बड़ा सबक बताया है। कहा, इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए भविष्य में ऐसी…


    Spread the love

    राममंदिर: फिर बदली व्यवस्था, अब बिना जेब के कपड़े और खाली हाथ मिलेगा प्रवेश, मोबाइल-पर्स लेकर भी एंट्री बैन

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर की दानराशि में कथित गबन और चोरी के मामले सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान गणना और प्रबंधन व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण…


    Spread the love