हल्द्वानी: तेज रफ्तार कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौके पर मौत, घर लौटने के लिए टेंपो का कर रहा था इंतजार

Spread the love

 

ल्द्वानी में तेज गति से जा रही कार ने सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे राजमिस्त्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजमिस्त्री हवा में 15-20 फुट उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार वाला वहां से भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कार की पहचान कर ली है। मूलरूप से बहेड़ी के पचपेड़ा बनहैनी निवासी 50 वर्षीय नानक चंद्र यहां बजुनिया हल्दू कठघरिया में दो बेटों के साथ किराये पर रहे थे।

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम नानक लामाचौड़ में काम खत्म कर फतेहपुर में किसी काम से रुके थे। रात में घर वापसी के लिए फतेहपुर में सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे थे कि तभी शहर की ओर से जा रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायल नानक चंद्र को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नानक चंद्र 20 साल से भी अधिक समय से शहर में रह रहे थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- जंगल की आग की हो चुकीं 575 घटनाएं, वन महकमा 30 तक देखेगा हालात, फिर फायर सीजन पर लेगा फैसला
  • Related Posts

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर 4 ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे उतरे दो निहंगों में से एक की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी…


    Spread the love