केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

Spread the love

दरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की योजना बना रही है, जिससे अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और रील बनाने वालों पर नियंत्रण किया जा सके।

 

समिति की ओर से इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में मंदिर परिसर की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और धार्मिक गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया गया है। बीकेटीसी का कहना है कि जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित बैरिकेड्स के जरिए मंदिर के मुख्य परिसर को व्यवस्थित तरीके से सीमित किया जाएगा, ताकि केवल दर्शन के उद्देश्य से आने वाले श्रद्धालु ही निर्धारित मार्ग से प्रवेश कर सकें। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से की गई फूलों की बारिश, CM धामी ने पैर धोकर किया स्वागत
  • Related Posts

    मोटाहल्दू / हल्दूचौड़- ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी भूपाल राम गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love       ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी…


    Spread the love

    कांप गई धरती- उत्तराखंड में 2 जगह कांपी धरती, उत्तरकाशी में लगे 4.2 के झटके, टिहरी में 2.0 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0…


    Spread the love